फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनुदान पर मिलेगे कृषि यंत्र

अनुदान पर मिलेगे कृषि यंत्र

Thu, 31 Jan 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
अनुदान पर मिलेगे कृषि यंत्र

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 25 प्रकार के कृषि यंत्र किसानों को अनुदान पर दिया जाएगा। एक कृषि यंत्र पर जीएसटी छोड़कर उसके मूल्य का 50 फीसदी अनुदान है। यह लाभ कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को मिलेगा। इच्छुक किसानों को पांच फरवरी तक पहले सहमति पत्र देना होगा। इसके बाद कृषि विभाग द्वारा चयन कर उनको लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान 25 कृषि यंत्र पर अनुदान है। लेकिन इसका लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा। जिन किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण होगा। वैसे जिले में 899 किसानों को यंत्र देने का लक्ष्य है। जिसमें 190 किसानों को मानव चलित चैफ कटर, 115 किसानों को हैंड विनोइंग फैन, 306 किसानों को हस्त चालित स्प्रेयर, दो किसानों को ग्राउंड नटपाड स्ट्रीपर , पांच किसानों को इको फ्रैंडली लाइट ट्रैप, 10 किसानों को बैल चलित यंत्र, तीन किसानों को विजत प्लाऊ, पांच किसानों को डिस्क प्लाऊ, छह किसानों को हैरो 20 से 35 बीएचपी, दो किसानों को कल्टीवेटर 20 से 35 बीएचपी, तीन किसानों को लेजर लैंड लेबलर, आठ किसानों को सीड ड्रील, चार किसानों को सुगर केन कटर प्लांटर 20 से 35 बीएचपी, पांच किसानों को पौटेरो डिगर 20 से 35 बीएचपी, आठ किसानों को पोटैटो प्लांटर, 57 किसानों को ड्रम सीडर, दो किसानों को रीपर 20 से 35 बीएचपी, सात किसानों को थ्रेसर/ मल्टी क्राप थ्रेसर 20 से 35 बीएचपी, चार किसानों को पावर आपरेटेड चैफ कटर, 10 किसानों को ट्रैक्टर माउंटेन/ आपरेटेड स्प्रेयर, 98 किसानों को पावर आपरेटेड नैपसैक स्प्रेयर, 17 किसानों को पावर टिलर 8बीएचपी से अधिक,24 किसानों को रीपर कंबाइंडर, पांच किसानों को पावर वीडर 20बीएचपी से कम व तीन किसानों को राइस ट्रांसप्लांटर दिया जाएगा।

किसान यहां दें सहमति पत्र
जौनपुर। यंत्र लेने के इच्छुक किसान पांच फरवरी तक अपना सहमति पत्र अपने क्षेत्र के तकनीकी सहायक, एटीएम, बीटीएम, एडीओएजी व बीज प्रभारी को दे सकते हैं। इनके द्वारा किसानों का सहमति पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय में दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को चयन कर उनको लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


899 किसानों को 25 प्रकार के कृषि यंत्र अनुदान पर दिए जाने हैं। इन कृषि यंत्रों को पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को पांच फरवरी तक अपना सहमति पत्र देना है। इसके बाद उनका चयन किया जाएगा। जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed