फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 thousand reward arrested

50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
50 thousand reward arrested
जौनपुर। जिला जेल में बंद गिरोह के साथियों से मिलने मुंबई से पहुंचा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी को एसटीेफ प्रयागराज की टीम ने बक्शा से शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट, डकैती व भाडे़ पर हत्या करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन

अंकित खण्डेलवाल निवासी ग्राम जेल रोड, अचलपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ को एसटीेफ काफी दिनों से खोज रही थी। एसटीएफ को सूचना थी कि वह फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। इसके लिए एसटीएफ की प्रयागराज इकाई के पुलिस उपाधीक नवेंदु कुमार की अगुवाई में टीम लगाई गई थी। एसटीएफ की प्रयागराज इकाई की टीम चार जून को जनपद में आई। उसे सूचना मिली की एक व्यक्ति बक्शा रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग बक्शा की तरफ आ रहा है, जिसके पास कोई संदिग्ध वस्तु है। सूचना पर टीम ने उसे शाम करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंकित खंडेलवाल बताया। एसटीएफ ने उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 820 रुपये बरामद हुआ। मोबाइल में मुंबई से जौनपुर का टिकट भी पाया गया। आरोपी ने बताया कि उसका साथी सतीष सिंह, निवासी ग्राम मडियाहूं और तपन दत्त मिश्रा, निवासी दहिलामऊ, कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ जौनपुर जेल मेें बंद है। गिरोह के सदस्याें ने 2019 व 2020 में थाना क्षेत्र मुंशीगंज, जनपद अमेठी में लूट व डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद गिरोह के सतीश सिंह, तपन दत्त मिश्रा, विनोद यादव तथा उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। सतीश सिंह व तपन दत्त मिश्रा गिरफ्तार हो चुके हैं। वे इस समय जौनपुर जिला जेल में बंद हैं। उसके ऊपर अमेठी पुलिस द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिससे वह मुंबई भाग गया था। मुंबई से जौनपुर गोदान एक्सप्रेस से आया तथा जेल में सतीश सिंह व तपन से जेल में जाकर मिलता। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर प्रतापगढ़, झूंसी, प्रयागराज, बारा प्रयागराज, मुंशीगंज अमेठी में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed