फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले के हर परिवार को बांटा जा रहा है एक-एक वोटर गाइड

जिले के हर परिवार को बांटा जा रहा है एक-एक वोटर गाइड

Thu, 02 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिले के हर परिवार को बांटा जा रहा है एक-एक वोटर गाइड

विज्ञापन
जौनपुर। प्रशासन लोगों को मतदान के लिए लगातार प्रेरित कर ही रहा है, मतदाताओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी देने की भी योजना है। इसके लिए प्रत्येक परिवार को एक वोटर गाइड मुहैया कराई जाएगी। इसका वितरित बुधवार से शुरू कर दिया गया है। गाइड में मतदाता के अधिकार और मतदान के तरीके की बारे में सारी जानकारी होगी।
जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने में लगा है। इसके लिए जागरूकता रैली, मतदाता पाठशाला आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर भी वोटरों के लिए छाया, पानी आदि की सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने एक वोटर गाइड तैयार कराई है। प्रत्येक परिवार को इसकी एक-एक प्रति मतदान से पहले मुहैया कराई जाएगी। गाइड में मतदाता के सभी अधिकार के साथ-साथ, ईवीएम, वीवीपैट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके तहत जिले में वोटर गाइड बांटने का कार्य शुरू हो गया है। जिले की दोनों लोकसभा सीटों जौनपुर और मछलीशहर में कुल 37 लाख 11 हजार 882 वोटरों के आठ लाख 36 हजार परिवार हैं। प्रत्येक परिवार को गाइड मुहैया कराई जाएगी। मतदाता गाइड सभी तहसीलों पर भेज दी गई हैं, जिन्हें बीएलओ के जरिए घर-घर बंटवाया जाएगा। जिले में कुल 3455 बीएलओ हैं, जिनको इस काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन



जिले के प्रत्येक परिवार में एक-एक वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है। इसको बांटने का कार्य एसडीएम के माध्यम से बीएलओ द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही वोटर गाइड पाने से एक भी परिवार नहीं छूटने का निर्देश सभी एसडीएम व बीएलओ को दिया गया है।-आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed