{"_id":"5c7c1c18bdec224dce167e6b","slug":"41551637528-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने रविवार देर शाम खानापट्टी गांव में सई नदी के तट पर बने भगवान निषादराज मंदिर में निषादराज (गुह्यराज भगवान )की मूर्ति का विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा जुमले बाजों की पार्टी है। देश व प्रदेश दोनों जगहों पर इनकी सरकार है फिर भी यह निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं कर रहे हैं। आगामी चुनाव में मछुआरा समाज की अनदेखी भाजपा को को भारी पड़ेगा। फूलपुर, नूरपुर व कैराना में भाजपा की हार इसका एक नमूना है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि भगवान निषादराज की मूर्ति स्थापना करके निषाद समाज के लोग अपने समाज के प्रति जागरूक होने के साथ अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए आगे आ रहे है। मुख्य अतिथि ने मंदिर में बने गुह्यराज भगवान के मूर्ति का अनावरण फीता काटकर पूजन अर्चन के साथ किया। समारोह को गाजीपुर के पूर्व विधायक लालता प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट, रामभारत निषाद, मालती निषाद, साहबलाल गौतम, पूर्व प्रमुख पुत्र डा. संजय रजक, सन्दीप निषाद, दशरथ निषाद, दशरथ बिंद आदि ने सम्बोधित किया। संचालन मंदिर के संस्थापक डा. रामचरित्तर निषाद ने किया। हरिश्चन्द्र निषाद ने आभार जताया।