{"_id":"5c51f0a5bdec224c974d05a0","slug":"41548873893-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन ज्ञान के आधार पर शोध करें शोधार्थी: प्रो. आद्या प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन ज्ञान के आधार पर शोध करें शोधार्थी: प्रो. आद्या प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय ने कहा कि कि भारत में गहन शोध की आवश्यकता है। विदेशों में हो रहे शोध और अपने यहां के शोध के स्तर में काफी अंतर है। हमारे पूर्वज अच्छे शोधार्थी थे। हर कार्य में उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक था।
उन्होंने कहा कि शोधार्थी जिस भी क्षेत्र में शोध कर रहे हैं पूर्ण मनोयोग के साथ शोध करें। अपने पुरातन ज्ञान का अध्ययन कर बहुत कुछ नवीनता के साथ समाज को दे सकते हैं। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में बुधवार को सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए आयोजित शोध प्रविधियां विषयक 10 दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र दिया। व्यवहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला शोधार्थियों द्वारा किए जाने वाले कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। कार्यशाला के निदेशक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत कर धन्यवाद् ज्ञापन किया। इस अवसर पर डा. वीणा पांडेय, डा. मनोज मिश्र, डा. सचिन अग्रवाल, डा. मनोज पांडेय, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. जान्हवी श ्रीवास्तव, अन्नू त्यागी आदि मौजूद रहे।