फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 Corona cases found, including father and two sons, 19 recovered

पिता और दो पुत्रों समेत 40 कोरोना केस मिले, 19 स्वस्थ हुए

Wed, 09 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 Corona cases found, including father and two sons, 19 recovered
जौनपुर। शहर के बदलापुर पड़ाव निवासी पिता और दो पुत्रों सहित जिले में कोरोना के मंगलवार को 40 नए पॉजिटिव केस आए हैं। नए मरीजों में मछलीशहर के आलापुर में भी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं। जिला जेल में दो बंदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 4181 हो गई है, जिसमें एक्टिव केस 728 हैं। अब तक कोरोना से 56 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए जिला अस्पताल, रोडवेज स्टैंड, कोतवाली चौराहा सहित सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर कैंप आयोजित हुआ। शहर के बदलापुर पड़ाव में पिता और दो पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बड़ी मस्जिद, मियांपुर, सराय मोहन, ढालगर टोल, राज कॉलोनी, खरका कॉलोनी में भी नए मरीज मिले हैं। जेल में मंगलवार को 288 बंदियों की जांच हुई। इसमें दो बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले। जुलाई से अबतक जिला कारागार और अस्थाई जेल से कुल 1600 बंदियों और 63 स्टाफ की जांच कराई गई। इसमें दो स्टाफ और 61 बंदी पॉजिटिव मिल चुके हैं। मछलीशहर के आलापुर हवेली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ बीएल यादव के नेतृत्व में 101 लोगों की जांच की। इसमें 84 लोगों का सैंपल लिया गया, जबकि 17 लोगों का रैपिड एंटीजन किट से जांच कर रिपोर्ट दी गई। गांव में छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें चार एक ही परिवार के हैं। सभी को एल-1 कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम में भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र कुमार सिंह, सुभाष चंद आदि रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2694 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 40 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक 56 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अभियान के दौरान 2534 नए सैंपल लिए गए है। इसे मिलाकर अब तक 112905 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 106685 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिविटी रेट चार
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को शिकस्त देने में जौनपुर काफी हद तक कामयाब रहा है। राज्य स्तर से बेहतर आंकड़े जिले में है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 86.7 प्रतिशत, जबकि राज्य का रिकवरी रेट 74.6 प्रतिशत है। प्रति दस लाख की आबादी पर 748 केस निकले हैं। वहीं राज्य स्तर पर यह आंकड़ा 1112 केस प्रति 10 लाख आबादी का है। जनपद की पॉजिटिविटी रेट चार हैख् जबकि राज्य की पॉजिटिविटी रेट 4.8 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed