फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40.67 lakh saplings planted in a day40.67 lakh saplings planted in a day

एक दिन में लगाए गए 40.67 लाख पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
40.67 lakh saplings planted in a day40.67 lakh saplings planted in a day
जिले में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल 40 लाख 67 हजार 600 पौधे लगाए गए। अकेले वन विभाग ने 15 लाख छह हजार 700 पौधा लगाया, जबकि अन्य विभागों ने कुल 25 लाख 60 हजार 900 पौधा लगाया
विज्ञापन

सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत बैजापुर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला , उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त एव सहायक निबन्धक सहकारिता ने सिरकोनी ब्लाक, साधन सहकारी समिति सरस्वती जमैथा में पौध रोपण किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और आकांक्षा समिति जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में गोद लिए हुए क्षय रोगियों के ओर से जिलाधिकारी आवास पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंकिता राज, रेडक्रास के सचिव डॉ. मनोज वत्स,डॉक्टर आरके सिंह, अमित गुप्ता, कमर अब्बास ,अमित गुप्ता, संतोष सिंह ,रवि सिंह आदि उपस्थित थे। आवास व शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महरावा इंटर कालेज व राजेपुर प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। इस अवसर पर डीएफ़ओ प्रवीण खरे , राजीव सिंह प्रबंधक , शिव शंकर प्रधानाचार्य, प्रतिनिधि अजय सिंह , सुधाकर सिंह व त्रिभुवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

केराकत ब्लाक ग्राम पंचायत सेनापुर के शहीद स्मारक के प्रांगण खंड विकास अधिकारी एसबी सिंह ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर आरडी चौधरी , प्रधान अरविंद कुमार चौहान व सचिव आसिफ अंसारी, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने पट्टीदयाल गाँव में पौधरोपण किया । इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह गंगा सिंह, सत्यम सिंह, सुरेश चौहान, साहबलाल, वन दरोगा नन्हेलाल यादव, राजेश दुबे, राजेन्द्र प्रसाद निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर ब्लाक के विभिन्न गावो में कुल मिलाकर लगभग 6000पौधे लगाए गए हैं। जबकि नगर पंचायत मछलीशहर में 500पौधे लगाए गए हैं। नगर पंचायत अंर्तगत शाही रोड के किनारे,बरबसपुर समेत अन्य मोहल्ले में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह की देखरेख में सभासदों ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत जफराबाद के चैयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल व इओ आशुतोष त्रिपाठी ने वार्डो में पौधरोपण कराया।इस दौरान सभासद चन्द्रशेखर सरोज, अवध नारायण, विक्रम, खान असद खुर्रम, अजय मौर्य, सेराज जेपी व कल्लू शर्मा उपस्थित रहे।महराजगंज ब्लाक में 89 ग्राम सभाओं में लगभग 78600 पौध रोपण किया गया।इस दौरान एडीओ पंचायत संतोष दूबे ने खजुरन कठार चारों गांव में लगभग हजार हजार की संख्या में पौध रोपण किया गया। मीरगंज थाना परिसर मे थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव के नेतृत्व में पुलिस ने 150 पौधारोपण कराया ।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सिसम सागौन नीम इमली सहित विभिन्न प्रजापति के 150 पौधे लगाया गया। इस अवसर पर संदीप शर्मा, कन्हैया सिंह, गुलाब सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, इन्दाज विश्वकर्मा, पारुल अग्रहरी, बीनू यादव आदि शामिल रहे। मड़ियाहूं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने ईदगाह रोड के दोनों पटरियों पर लगभग 200 छायादार पेड़ लगाया। मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी ने ग्राम अढनपुरमें वृक्षारोपण किया।इस मौके पर एसडीएम मड़ियाहूं मंगलेश दुबे, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, सात्विक तिवारी मौजूद रहे।
मुफ्तीगंज क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद के बड़े पोखरे पर एसडीएम केराकत चन्द्र प्रकाश पाठक की अगुवाई में 500 पौधा लगाया गया। इस अवसर पर बीडीओ सलीम अंसारी, विधायक केराकत के प्रतिनिधि आरडी चौधरी, पूर्व प्रवक्ता विरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व प्रधान ज्ञान बहादुर सिंह,अम्बिकेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, कमलेश राय आदि उपस्थित रहे। धर्मापुर ब्लॉक के तरसन्ड गांव में वन दरोगा राजेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। जिसमें कुल बाईस सौ पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वन दरोगा राजेन्द्र यादव,राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रह्लाद यादव, पप्पू सिंह, उमेश सिंह, गुल्लू यादव, कैलाश मौर्य, सुरेंद्र सिंह,आदि उपस्थित रहे।
.....
पूविवि में कुलपति ने किया पौधरोपण
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह व सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, दीपक कुमार सिंह, खेलकूद परिषद के सचिव डॉ. आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. विजय प्रताप तिवारी, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. राहुल सिंह, डॉ. जगदेव, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, अल्का सिंह चौहान, अरूण कुमार सिंह, लाल साहेब चौहान, भानु प्रताप शर्मा आदि मौजूद रहे।

.....
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर पौध रोपण किया गया। इस दौरान कुल 40 लाख 67 हजार 600 पौधे लगाए गए। अकेले वन विभाग ने 15 लाख छह हजार 700 पौधा लगाया, जबकि अन्य विभागों ने कुल 25 लाख 60 हजार 900 पौधा लगाया - प्रवीण खरे , डीएफओ, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed