{"_id":"bbe073ad9b3b087afaab0dbc8c0aaab1","slug":"4-killed-in-bus-truck-misap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बस, चार की मौत-50 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बस, चार की मौत-50 घायल
संवाददाता मडि़याहूं/जौनपुर।
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाईपास के समीप मंगलवार की रात डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बस के टकरा जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। इनमें 33 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक सीताराम फरार हो गया। आजमगढ़ के दो यात्रियों को छोड़कर सभी अंबेडकरनगर के रहने वाले थे और विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे।
अंबेडकरनगर से दर्शनार्थियों को लेकर टूरिस्ट बस 10 अगस्त को तीर्थ स्थलों के लिए निकली। उसमें बच्चों समेत करीब 70 लोग सवार थे। जौनपुर में शीतला चौकिया में दर्शन करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर बस विंध्याचल गई। वहां से विजयपुर होकर लौटते वक्त मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बस जैसे ही मडि़याहूं बाईपास के पास पहुंची, वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस की रफ्तार कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक से टकराने के बाद उसके परखचे उड़ गए। इस हादसे में बस सवार जलालपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर निवासी राम अछैवर की पत्नी कौशिल्या (60), उनकी बेटी शशिकला (28), जलालपुर के नगपुर निवासी अरुण पांडेय की पत्नी अनीता पांडेय (22), जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊ कुंआ निवासी राजेंद्र के पुत्र अजय मौर्या (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।