फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   4.12 lakh saplings planted on the first day of Van Mahotsav

वन महोत्सव के पहले दिन लगाए 4.12 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
4.12 lakh saplings planted on the first day of Van Mahotsav
23- राज कालेज में पौधरोपण करते शिक्षक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जिले में वन महोत्सव के तहत अभियान चलाकर रविवार को 4.12 लाख पौधे लगाए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिले भर को हराभरा करे का प्रयास किया।
विज्ञापन

करंजाकला ब्लाक के काफरपुर तथा बैजारामपुर में पूर्व सांसद सदर केपी सिंह व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिले के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक, डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ला ने पौधरोपण किया। पूर्व सांसद केपी सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता भी प्रत्येक बूथ पर पौध रोप रहे हैं। करणी सेना की महिला शक्ति मंडल अध्यक्ष उर्वशी सिंह के नेतृत्व में अनामिका गुप्ता, पिंकू मौर्या, शैस्त्रत्त्ली गगन, मदीक्षा सिंह ने पौधे लगाए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव व टीडी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह की देखरेख में महाविद्यालय में पौधे लगाए गए। स्वयं सेविकाओं को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पूनम सिंह, ममता, रुखसार, स्नेहा, निधि, रानी आदि मौजूद रहीं। सहकारी पीजी कॉलेज महिरावं की एनएनएस इकाई ने प्रो. राजबहादुर के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में 200 पौधे लगाए। मडि़याहूं ब्लाक के राजापुर के शंकर मंदिर परिसर में वन विभाग ने पौधे गाए। विधायक डॉ लीना तिवारी ने पांच पौधे रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मडि़याहूं रेंज के वनाधिकारी सहित बीडीओ राजीव कुमार उपस्थित रहे। नगर पंचायत कचगांव में बाबा बालक दास के मंदिर पर पौध रोपण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद प्रमोद बरनवाल उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत आरा के संविलयित विद्यालय में मंडल लोकपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी और डॉ सुभाष चंद्र शुक्ला ने पौधरोपण किया। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर, मां काली मंदिर, साहबगंज, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, एमबी पब्लिक स्कूल पकड़ी, नईबाजार, कटरा, उकनी में पौधरोपण किया गया। सभासद सौरभ जयसवाल, सूर्य लाल जयसवाल, रामयस, संतोष मिश्रा, गणेश आदि साथ रहे। हलऊ का पुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सत्यनरायण व शिक्षा मित्र हिमकर पांडेय, जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा ने पौधरोपण किया। यूएएल कंपनी ने केराकत क्षेत्र के जमुआ देवराई रतनूपुर रुद्रपुर बिशुनपुर महुली गोपालपुर और हिसामपुर आदि गावों में 11 हजार पौधे लगाए। कंपनी के जनरल मैनेजर जीएस बाहेती, उत्तर पदेश पर्यावरण एवं प्रदूषण बोर्ड वाराणसी के अभियंता बीके श्रीवास्तव,पर्सनल मैनेजर डीएन उपाध्याय, उपेंद्र यादव, करिया सिंह, अंजनी मिश्र, मुरारी पांडेय, कमलेश सिंह व निर्मल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मछलीशहर/बदलापुर/शाहगंज। मछलीशहर ब्लाक में बीडीओ राजन राय, जमालपुर प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव, टेकारडीह प्राथमिक विद्यालय में भाजपा नेता अच्छेलाल तिवारी व ग्राम प्रधान सीताराम ने पौधारोपण किया। शाहगंज के फरीदुल ह़क मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में प्राचार्य डा. तबरेज आलम के नेतृत्व में 200 पौधे लगाए गए। सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. निजामुद्दीन, शहबाज आलम मौजूद रहे सुजानगंज के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, बक्शा ब्लॉक सभागार में प्रमुख सजल सिंह व बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी और बक्शा थाने थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने पौधरोपण किया। भोलानाथ मिश्र पीजी कॉलेज भोलानगर धनियामऊ में प्राचार्या डॉ. लीना सिंह, डॉ. ममता द्विवेदी, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. जयेश मिश्र आदि ने पौधे लगाए। खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, थाना परिसर में इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय खुटहन में प्रधानाध्यापक सुशील यादव ने पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत बड़उर के प्राथमिक विद्यालय सहित पोखरे व संपर्क मार्गों पर 1600 पौधे ग्राम प्रधान डॉ. अरविंद गुप्त के नेतृत्व में लगाया गया। बदलापुर: सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में शाहपुर में स्थित परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना, डॉ. अशेष कुमार उपाध्याय एवं त्रृतुपर्ण सिंह आदि ने पौधरोपण।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों को दी गई जिम्मेदारी
जौनपुर । प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग एपी पाठक ने बताया कि वन एवं वन्य जीव विभाग, ग्राम विकास, राजस्व विभाग, पंचायती राज, उद्यान, पर्यावरण, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, कृषि, नगर विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, स्वास्थ, उद्योग विभाग, पशुपालन, रेलवे, पुलिस, औद्योगिक विकास, रेशम, सहकारिता, विद्युत, श्रम तथा परिवहन विभागों जनपद में कुल चार लाख 12 हजार 7092 पौधे लगाए ।

24- पूविवि में पौधरोपण करते विश्वविद्यालय के कर्मचारी।

24- पूविवि में पौधरोपण करते विश्वविद्यालय के कर्मचारी।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed