{"_id":"619698279618ca70617e54c7","slug":"350-villages-of-the-district-saturated-with-kovid-vaccination-jaunpur-news-vns6231694133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण से संतृप्त हुए जिले के 350 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण से संतृप्त हुए जिले के 350 गांव
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण पूरा करना सरकार की प्राथमिकता हैं। इसके लिए राजस्व गांवों में कैंप लगाकर घर-घर स्वास्थ्य कर्मी जाकर सभी को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रही है। टीकाकरण से कोई छूटने न पाए इसके लिए एक-एक घर को टारगेट किया जा रहा है।
महामारी से मुक्ति के लिए शासन-प्रशासन का 18 साल से अधिक के शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में सवा 34 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष अब तक करीब 31 लाख लोगों को टीका लगाकर संतृप्त कर दिया गया है। 350 गांवों में सौ प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया है। जिसमें 22 लाख 75 हजार लोगों को कोविड की पहली खुराक दे दी गई है। जबकि 8 लाख 20 हजार लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगा दी गई है। टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानों के साथ कोटेदारों और प्रबुद्धजनों को भी टीकाकरण के लिए सभी को प्रेरित करने की अपील की जा रही है। टीकाकरण के प्रतिशत को बढ़ावा देने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जा रहा है। जागरूकता का असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते जिले के 350 गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एक-एक राजस्व गांवों में कैंप लगाकर घर-घर टीकाकरण कर रहा है। सीडीओ अनुपम शुक्ला का कहना है कि जो गांव शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर ले रहे हैं उन्हें विकास के लिए 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। साथ ही गांव के प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।
बरसठी ब्लाक के मंगरा, सरसरा, गोरापट्टी, गोपालपुर, पल्टूपुर समेत जिले के 350 गांवों में टीकाकरण का कार्य सौ प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी तरह जिले के 3217 राजस्व गांवों में सौ प्रतिशत टीकाकरण करके उसे संतृप्त करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा, आंगनबाडी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित कर टीकाकरण का कार्य करा रहा है। बरसठी ब्लाक में टीकाकरण की स्थिति काफी बेहतर रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जौनपुर डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। अब तक जिले 350 गांवों में सौ प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया है। शेष में कैंप लगाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चल रहा है। अब तक करीब 31 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।