फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   342 students left the board exam in the district

जिले में 342 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
342 students left the board exam in the district
हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा शनिवार को जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 342 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जीजीआईसी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य से देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 248 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 193 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 55 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में हुई इंटर की परीक्षा में 987 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 785 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 202 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के सामान्य हिंदी में 355 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 270 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अन्य 85 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 10.15 बजे और दूसरी पाली में दो बजे से 4.15 बजे तक हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने डीआईओएस राजकुमार पंडित के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी।
विज्ञापन

खेतासराय: हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की अंक सुधार की शनिवार से परीक्षा शुरू हुई। अंक सुधार परीक्षा के पहले दिन आदर्श कन्या इंटर कालेज खेतासराय परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। शाहगंज ब्लॉक में मात्र एक परीक्षा केंद्र आदर्श कन्या इंटर कालेज में बनाया गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 101 और द्वितीय पाली में इंटर के 28 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। हाईस्कूल के 25 और इंटरमीडिएट के तीन परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed