{"_id":"5f5fb1c68ebc3e6a4a256c4e","slug":"34-new-corona-patients-including-couple-found-jaunpur-news-vns547286093","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत कोरोना के 34 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत कोरोना के 34 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज ब्लाक के गद्दोपुर गांव निवासी दंपती समेत कोरोना के 34 नए पॉजिटिव केस आए हैं। पीड़ितों में रामनगर ब्लाक के गुतवन गांव के तीन लोग भी शामिल हैं। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4449 हो गई है। इसमें 675 केस एक्टिव हैं। अब तक 57 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
सर्दी-खांसी, बुखार और सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों की जांच के लिए सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप आयोजित हुआ। कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई। बक्शा ब्लाक के बरचौली गांव बाहर पट्टी में सोमवार को नौपेड़वा सीएचसी की टीम ने शिविर लगाकर कुल 29 लोगों की जांच की। डॉ. जनार्दन यादव ने बताया कि एंटीजन किट से 24, जबकि पांच लोगों की जांच बीटीएम से हुई। इस दौरान प्रदीप चौधरी, एलटी राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, ज्योति सिंह, विशेष योगदान रहा। इनके अलावा बदलापुर के तियरा, मड़ियाहूं के मईडीह, सुईथाकला के गैरवाह, रहीमपुर, सिकरारा के गनापुर, करंजाकला, शहर के मियांपुर, भगवती कॉलोनी में भी नए मरीज मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 5517 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 34 पॉजिटिव हैं। 57 सैंपल दोबारा भेजे जाने हैं। पहले से भर्ती 34 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। कुल 1392 नए सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 125505 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 123550 का रिजल्ट आ गया है।
उद्योगपति का कोलकाता में कोरोना से निधन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर निवासी उद्योगपति (42) का कोलकाता में कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। उनका कोलकाता में अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम निवासी नवीन, सुरेंद्र, जय प्रकाश दुबे, नीरज दुबे, धीरज दुबे, दिनेश, विजय आदि ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।