फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रासमंडल गुरद्वारे में मनाया गया बैशाखी का पर्व

रासमंडल गुरद्वारे में मनाया गया बैशाखी का पर्व

Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रासमंडल गुरद्वारे में मनाया गया बैशाखी का पर्व
जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित गुरुद्वारे में खालसा संघ पंथ की स्थापना के मौके पर बैशाखी पर्व मनाया गया। रागी जत्था ने सबद कीर्तन और गुरुवाणी प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

आज के दिन ही गुरू गोविंद सिंह ने खालशा पंथ की स्थापना किया था। साथ ही गेंहू की फसल पककर तैयार होने की खुशी में बैशाखी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे विश्व में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुरूतेग बहदुर गुरुद्वारा रासमंडल में बैशाख्री के मौके पर सुबह 10 बजे 11 बजे सुखमनी साहब का पाठ किया ज्ञानी जिवपाल के टीम ने किया। नैनीताल से आए रागी जत्था के ज्ञानी गुरदेव और उनके साथियों ने गुरुवाणी और सबद कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरु सिंह सभा के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह ने बैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अरदास और प्रसाद वितरण लंगर का आयोजन गुरसिंह सभा गुरुसेवक जत्था के संयुक्त तत्वाधान किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस मौके पर डिवाइन मल्टी अस्पताल लखनऊ द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 लोगों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा, सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह, दीपक चिटकारिया, कमल सिंह भाटिया, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार तेजा सिंह, राजेंद्र खत्री , सरदार सतवंत सिंह, सरदार सतनमा सिंह, नवनीत सिंह रिकूं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed