फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठ माह से खराब है आटो रेलवे क्रासिंग का हूटर

आठ माह से खराब है आटो रेलवे क्रासिंग का हूटर

Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
आठ माह से खराब है आटो रेलवे क्रासिंग का हूटर
बदलापुर । लखनऊ-वाराणसी रेलखंड स्थित गेट नंबर 23 सी पर इलेक्ट्रॉनिक गेट में लगा हूटर तकनीकी खराबी के चलते आठ महीने से बंद पड़ा है। विभागीय सूचना के बावजूद भी उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अभी तक आधा दर्जन लोग चोटहिल हो चुके हैं। सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड के लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम गेट संख्या 23 सी स्थित है। इस रेलवे क्रासिंग पर सालभर पहले मैकेनिकल गेट को हटा कर इलेक्ट्रिक गेट को लगाया गया है। जो स्विच प्रणाली से पांच से दस सेकेंड में हूटर के साथ खुलता और बंद होता है। इस इलेक्ट्रिक गेट के बंद होने और खुलने के समय लोगों को सूचित करने के लिए हूटर लगा हुआ है। हूटर खराब होने से गेट बंद करते समय कर्मी सावधानी बरते हैं। उसके बाद भी कोई न कोई इसकी चपेट में आ जाता है। हूटर संकेतक खराब होने से गेट पर ड्यूटी करने वाले रेल कर्मी को भी इसका विशेष ध्यान देना पड़ता है। रेल कर्मियों द्वारा कट्रोल रुम व स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी गई। स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed