फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वयं सेवकों ने नगर क्षेत्र में किया पथ संचलन

स्वयं सेवकों ने नगर क्षेत्र में किया पथ संचलन

Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सेवकों ने नगर क्षेत्र में किया पथ संचलन

विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन किया। साथ ही लोगों संघ के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

जिला संघ चालक डा.वेद प्रकाश ने कहा कि पथ संचलन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने स्वयं सेवकों के अंदर त्याग, तपस्या बलिदान व पराक्रम को जागृत करता है। रविवार को नगर के दो स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के दक्षिणी भाग में टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम से पथ संचलन शुरु होकर रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, कचहरी, लाइनबाजार व वाजिदपुर तिराहा से होते हुए फिर टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आकर समाप्त हो गया। वहीं नगर के उत्तरी भाग में राज कालेज के मैदान से पथ संचलन प्रारंभ होकर सब्जीमंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही किला, अटाला मस्जिद, सुतहट्टी चौराहा व अहियापुर तिराहा होते हुए पुन: राज कालेज के मैदान पर आकर समाप्त हुआ। वहीं राष्ट्र सेविका समिति की नीतू सिंह व डा.सरला त्रिपाठी आदि ने कोतवाली चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में सहभागी लोगों का स्वागत किया। शैलेंद्र निषाद ने एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेव सेना के संस्थापक विमल सिंह व संचालन नारायण दास ने किया। पथ संचलन में मनोज तिवारी, सुशील, संतोष त्रिपाठी, सुरेश, दिनेश, अनुभव, आनंद, शैलेष, सचिन, अमित, ओमप्रकाश, प्रदीप व अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed