फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान के दर्शन मात्र से मिट जाते हैं सारे पाप

भगवान के दर्शन मात्र से मिट जाते हैं सारे पाप

Sun, 03 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
भगवान के दर्शन मात्र से मिट जाते हैं सारे पाप
सतहरिया। संत अंकिता नंद महाराज ने कहा कि संस्कारों में नामकरण संस्कार का विशेष महत्व होता है। वह पापी को पावन बना देता है। दुष्कर्मी अजामिल ने अपने पुत्र का नाम नारायण रखा था। उसी नाम को लेने से उसका उद्धार हो गया। शक्ति पीठ मां काली मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धालुओं के बीच कथा में उन्होंने कहा कि जब ऋषि गर्गाचार ने कृष्ण नाम रखा तो मां यशोदा को नाम का अर्थ जानने के लिए उनके मन में अभिलाषा पैदा हुई। ऋषि ने बताया कि तुम्हारा लाल माखन, चित, गोपियों का चीर चोर होगा। तब मइया यशोदा को राहत हुआ कि चलो हमारा लाल पैसों की चोरी तो नहीं करेगा। संत ने कहा कि गोपियों के चित्त का प्रभु ने हरण कर लिया था। गोपियां हमेशा भगवान के दर्शन के लिए बहाना ढूंढती रहती थी। संत ने कहा कि भगवान की महिमा अपार है। उनकी सबसे बड़ी चोरी यह है कि अगर कोई जीव प्रभू के पास पहुंचता है। उसके सारे पाप को भी चुरा यानी हरण कर लेते है। भगवान के दर्शन मात्र से पापियों के सारे पाप धुल जाते है। उन्होंने कहा कि मिट्टी खाने के बहाने भगवान कृष्ण ने जब अपना मुंह मइया यशोदा के सामने खोला तो उसमें सारे ब्रह्मांड की चीजों को देखा तो वे घबरा गई। संत ने गोवर्धन पूजा प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाते ही प्रभु की जायकारों से समूचा कथा स्थल गूंज उठा। मुख्य यजमान विमला जायसवाल अपने परिवार संग कथा श्रवण कर रही है। मुख्य रूप से कृष्णा, ऊषा, संध्या, ममता, नीलम, मनोज, सान्या, साक्षी, अंशिका, सुशील, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed