फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 deaths after panchayat elections in Dehri village

डेहरी गांव में पंचायत चुनाव के बाद 30 मौत

Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
30 deaths after panchayat elections in Dehri village
सरपतहा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में पंचायत चुनाव के बाद से अब तक करीब 30 मौत होने से गांवों में हड़कंप है। लगातार हो रही मौतों से गांव के लोग भयभीत हैं जबकि प्रशासन इससे अनभिज्ञ है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओंकार यादव के मुताबिक गांव में पंचायत चुनाव से पहले हालात समान्य थे लेकिन चुनाव के बाद से ही गांव में लोग सर्दी बुखार की चपेट में आने लगे और एक के बाद एक मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। चुनाव के बाद से अबतक करीब तीस लोगों की जान जा चुकी है। हालां कि गांव में बीमार लोगों की जांच न होने के कारण यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि लोगों की मौत कोरोना से ही हुई है लेकिन इस बीमारी की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। सुभाष के मुताबिक गांव के कुछ परिवार ऐसे हैं जहां सप्ताह और दस दिन के भीतर दो मौत हुई है। इसी गांव के डॉ सूर्यभान यादव कहते हैं कि गांव के शिक्षक कामता यादव की मौत के एक सप्ताह बाद ही उनके परिवार में एक महिला की भी मौत हो गई। इसी गांव के उदयभान भी इसी बात की तस्दीक करते हैं। पेशे से शिक्षक राजबहादुर की भी मौत इसी दौरान हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से गांव में किसी की मौत नहीं हुई है। डॉ सूर्यभान कहते हैं कि गांव में एक के बाद एक हुई मौतों की जानकारी प्रशासन को दी गई थी लेकिन शुरू में किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। अब जाकर गांव में सैनिटाइजेशन का काम हुआ है। सीएचसी सुइथाकला के प्रभारी सूर्यप्रकाश यादव का कहना है कि डेहरी गांव में कुछ लोगों की मौत हुई है। हालांकि किसी की जांच नहीं हुई है। इससे स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई कोरोना से संक्रमित था या नहीं। लक्षण के आधार पर हर घर में कोरोना की किट बटवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed