{"_id":"68b8918e068f6bd2b1024ec2","slug":"250-challans-issued-in-three-days-under-no-helmet-no-fuel-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-140010-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नो हेलमेट, नो फ्यूल के तहत तीन दिन में कटे 250 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नो हेलमेट, नो फ्यूल के तहत तीन दिन में कटे 250 चालान
विज्ञापन
बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने वाले को चालान करती पुलिस । संवाद
जौनपुर। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए चलाए जा रहे नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत तीन दिनों में 250 चालान काटे गए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी बड़ी संख्या में लोग बिना हेलमेट के पंपों पर पेट्रोल ले रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एआरटीओ व यातायात पुलिस सख्त है, तीन दिन में 250 वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ ने बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे पंप कर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।एआरटीओ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिए जाने का सख्त निर्देश हैं। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर पहुंच जा रहे हैं। बिना हेलमेट के तीन दिन में 250 वाहनों का चालान किया गया है। पेट्रोल पंप कर्मियों को हिदायत दी कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर हेलमेट पहनने की सलाह दी जाए।
कोट
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिए जाने का सख्त निर्देश हैं। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर पहुंच जा रहे है। पेट्रोल पंप कर्मियों को हिदायत दी कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दें।
एसके सिंह,एआरटीओ प्रभारी
विज्ञापन
कोट
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिए जाने का सख्त निर्देश हैं। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर पहुंच जा रहे है। पेट्रोल पंप कर्मियों को हिदायत दी कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दें।
विज्ञापन
एसके सिंह,एआरटीओ प्रभारी