फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 thousand prize animal smuggler shot in the encounter

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को लगी गोली

Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize animal smuggler shot in the encounter
थाना शाहगंज व सरपतहाँ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तश्करी के आरोपी य? - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। क्षेत्र के हुसैनाबाद तिराहे के समीप सरकारी ट्यूबवेल से गांव में जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के पास कोतवाली पुलिस व सरपतहां थाने की पुलिस ने रविवार की रात में मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के समीप सरकारी ट्यूबवेल के पास निर्माणाधीन सड़क के आसपास पशु तस्कर के होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घेरेबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। एक गोली सरपतहां थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने आत्मरक्षा में फायर किया। गोली एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने घायल तस्कर उमेश चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव (36) निवासी घुघुरी सुल्तानपुर सरपतहां को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से एक बाइक व दो खोखा, एक तमंचा, एक कारतूस व मोबाइल बरामद किया। घायल तस्कर को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल हो गया हैं। घायल तस्कर के विरुद्ध कई थानों में मुकदमा है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। 25 हजार रुपये का इनामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed