फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   240 bags of government rice seized loaded on DCM

डीसीएम पर लदा 240 बोरी सरकारी चावल जब्त

Mon, 27 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
240 bags of government rice seized loaded on DCM
बक्शा। भारतीय खाद्य निगम की 240 बोरियों में भरा चावल लादकर जौनपुर से हरियाणा जा रहे डीसीएम को बक्शा थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत अज्ञात के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर वाहन समेत चावल को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरकारी खाद्यान्न को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। डीसीएम पर चावल लदवाने वालों ने चालक को सिर्फ मोबाइल नंबर दिया था। उससे कहा था कि जहां चावल पहुंचाना है उसका पता फोन पर बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न पकड़े जाने की सूचना पर बक्शा थाने पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की सरकारी चावल लदी डीसीएम जौनपुर -लखनऊ हाईवे पर बक्शा की तरफ जा रही है। पुलिस ने थाने के सामने हाईवे पर घेराबंदी डीसीएम को रोक लिया। पूछताछ में चालक अनिल ने बताया कि वह हरियाणा से अंडा लादकर बिहार गया था। वहां से लौटते समय वह जौनपुर में आजमगढ़ रोड पर किसी एक स्थान पर पहुंचा तो तभी एक ट्रांसपोर्ट मालिक के कहने पर उसने डीसीएम सड़क के किनारे खड़ी थी। एक ट्रैक्टर से लाकर उस पर 240 बोरी चावल लादा गया। चावल कहां से आया और कहां जाना था इसकी भी जानकारी उसे नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर दिया गया और कहा गया कि इस नंबर से वह पता बता दिया जाएगा जहां चावल को पहुंचाना है। सूचना पर मार्केंटिंग इंस्पेक्टर हिमांशु एवं सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पल्लेदार बुलाकर बोरी की गिनती करा कर चावल को कब्जे में ले लिया। सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने चालक सहित अज्ञात के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed