फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24 hours electricity will be available in rural areas like city soon: Deputy CM

शहर की तरह जल्द मिलेगी ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली: डिप्टी सीएम

Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 hours electricity will be available in rural areas like city soon: Deputy CM
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। जल्द बिजली समस्या खत्म हो जाएगी। शहर की तरह ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी। वह सुइथाकला ब्लाक के रामनगर अर्सिया गांव स्थित राजाराम महाविद्यालय में प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश गुंडे और माफिया से मुक्त है। ऐसे लोग जेल में हैं या ऊपर पहुंच चुके हैं। कुछ घरों में दुबके हैं। कुछ दिन पहले सपा के कुछ गुंडे सीओ के सिर पर मत्था पटक रहे थे। कहा, चुनाव आ गया है, अब इनके गुंडे बिल से बाहर आ गए हैं। ये अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, प्रशासन इनको जेल भेज रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव में बुआ-भतीजे मिलकर चुनाव लड़े थे। अब मेरठ में दो लड़कों की जोड़ी (जयंत चौधरी और अखिलेश यादव) दिखे। लेकिन ये दोनों लड़कपन कर रहे हैं। कहा कि कोरोना काल में ये दिखाई नहीं दिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर सौभाग्यशाली है कि यहां से 70 किमी दूर वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। पीएम और सीएम ने सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए हैं। 2017 में जो स्थिति उत्तर प्रदेश की थी, उसका कारण था कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं थी। जब से मोदी और योगी की जोड़ी आई है, तब से उत्तर प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। कहा कि पहले कांवरियों पर पत्थरबाजी की जाती थी, लेकिन अब हमारी सरकार उन पर पुष्पवर्षा रही है। ग्रामीण इलाकों में सड़क, पीएम आवास , शौचालय, फ्री में राशन और गरीबी को तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि विदेशों से रिसर्च हो रहा है कि भारत कोरोना को रोकने में कैसे कामयाब हुआ। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चाढ़े चार वर्ष में 250 विद्यालय, 77 डिग्री कालेज, 12 विश्वविद्यालय बनाए गए। जातिवाद के जहर से देश को उबारा गया। यह योगी, मोदी सरकार की ईमानदारी का ही नतीजा है। आज परीक्षा में जरा सी भी गड़बड़ी होती है तो अधिकारियों और अन्य गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। नकल माफिया प्रदेश से भाग चुके हैं। इस बार भी यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक विद्यालयों में तैनात तदर्थ शिक्षकों को सेवा सुरक्षा का आश्वासन दिया। कहा कि एक भी तदर्थ शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तदर्थ शिक्षकों की परेशानी समझ रही है। उनकी सेवा सुरक्षा के प्रति सचेत है। इस संबंध में विधिक उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed