फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोजगार को बढ़ावा देने वाला चाहिए सांसद

रोजगार को बढ़ावा देने वाला चाहिए सांसद

Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोजगार को बढ़ावा देने वाला चाहिए सांसद
सुजानगंज। लोकसभा का महासमर शुरू हो चुका है। विभिन्न दल अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर जनता के दरबार में पहुंच रहे हैं। मतदाता में भी इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि लोकसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को वोट दिया जाए। हर किसी की यही चाहत है कि सांसद ऐसा होना चाहिए जो बेरोगारी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में उद्योगों का जाल बिछा सके। कारोबारी थलोई निवासी धर्मेंद्र सिंह ने कहना है कि मेरा वोट उसी प्रत्याशी के पक्ष में जाएगा जो कि जिले में उद्योग धंधे का जाल बिछाने की बात कहेगा। साथ ही वह आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को प्राथमिकता देगा। व्यपारियो की समस्याओं को समझने के साथ उसका निस्तारण करने की भी कोशिश करेगा। चैनपुर निवासी किसान ओम प्रकाश पटेल ने कहना है कि जिले में बेहतर सिंचाई संसाधन दिलाने वाले तथा किसानों के लिए आवश्यक बीज तथा अन्य सुविधाएं देने वाले को मतदान करेंगे। वर्तमान में किसानी घाटे का सौदा साबित हो रही है। प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो किसानों के हित की बात सोच सके। कोदई पूरा के निवासी तथा लिटिल फ्लावर अकादमी के प्रबंधक इंदु प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव एक लोकतांत्रिक त्योहार है। जो देश की दिशा व दशा दोनो को प्रदर्शित करता है। यह मत उसके पक्ष में जाएगा जो विकास के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के साथ युवाओं के भविष्य को सुधारने की पहल करेगा। युवाओं का दुरुपयोग करने वाली सरकार हमें नहीं चाहिए। डा. दिनेश गुप्ता ने कहा कि विकास को गतिदेने वाला सांसद ही जनता की हितैशी हो सकती है। हमारा संसद ऐसा होना चाहिए जो जिले को विकसित कराने की ठोस कार्ययोजना पेश कर सके। जिसका मकसद सबका साथ सबका विकास होगा। हम उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed