फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पहले दिन नहीं हुआ एक भी पर्चा दाखिल

पहले दिन नहीं हुआ एक भी पर्चा दाखिल

Wed, 17 Apr 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ एक भी पर्चा दाखिल
जौनपुर। जिले की दो लोकसभा सीट पर पहले दिन मंगलवार को एक भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया लेकिन 25 प्रत्याशियों ने 50 सेट नामांकन फार्म खरीदा। नामांकन कक्ष में बैठे रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों के आने के इंतजार पूरे दिन करते रहे। नामांकन सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। नामांकन कक्ष में और उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, कलेक्ट्रेट से लाइन बाजार रोड पर भी बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।
विज्ञापन

जिले की जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट पर नामांकन मंगलवार को निर्धारित समय 11 बजे से शुरू हुआ, जो तीन बजे तक जारी रहा। इस दौरान जौनपुर सीट पर पर्चा दाखिला जिलाधिकारी कोर्ट में और मछलीशहर सीट पर पर्चा दाखिला अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व के कोर्ट में शुरू हुआ। इस दौरान जौनपुर सीट पर नामांकन के लिए रिटर्निंग आफिसर के रूप में जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी और सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में एसडीएम सदर मंगलेश दूबे मौजूद रहे। जबकि मछलीशहर सीट पर नामांकन कराने के लिए रिटर्निंग आफिसर के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व आरपी मिश्र और सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में एसडीएम केराकत आयुष चौधरी मौजूद रहे। दोनों सीटों पर पर्चा दाखिला के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष में रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर निश्चित समय से पहले आकर बैठ गए थे लेकिन समय समाप्त होने तक एक भी नामांकन नहीं हुआ। वे दिन भर बैठकर नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन



जौनपुर। पहले दिन छोटे और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ बड़े दलों के प्रत्याशियों ने भी पर्चा खरीदा। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट से कुल 18 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसमें भाजपा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह ने तीन सेट, बृजेश कुमार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में एक सेट, आरपीआईए के प्रत्याशी भारतराम यादव ने तीन सेट, अंडमान निकोबार जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने एक सेट, समाज परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी रामधनी गोंड ने एक सेट, एसयूसीआई कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार ने दो सेट, निर्दल प्रत्याशी मो. नौशाद ने एक सेट, राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार उपाध्याय ने एक सेट, हिंदुस्थान निर्माण पार्टी के प्रत्याशी शेषमणि मौर्य ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी डा. संजीव बिंद ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी सीतापत्ती बिंद ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी रविकेश यादव ने एक सेट, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी संगीता देवी ने चार सेट, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी रुक्मणी देवी निषाद ने चार सेट, भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी के प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह ने दो सेट, कांशीराम बहुजन दल के प्रत्याशी दीपचंद राम ने एक सेट और मानवतावादी क्रांति दल के प्रत्याशी मुश्ताक अहमद ने एक सेट पर्चा दाखिल किया। वहीं मछलीशहर सीट से कुल सात प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसमें भारत प्रभात पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल ने दो सेट, भारतीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी ने दो सेट, रिपब्लिक पार्टी आम इंडिया के प्रत्याशी बृजेश ने कुमार ने दो सेट, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी त्रिभुवन राम ने चार सेट, भाजपा के प्रत्याशी भोलानाथ ने चार सेट, महामुक्ति दल के प्रत्याशी कंहैया ने दो सेट और कांशीराम बहुजन दल के प्रत्याशी दीपचंद राम ने चार सेट पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed