फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने फीता काटकर किया पोलियो बूथ का उद्घाटन

डीएम ने फीता काटकर किया पोलियो बूथ का उद्घाटन

Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने फीता काटकर किया पोलियो बूथ का उद्घाटन
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित पोलियो बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने बताया कि जनपद में सात अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान पूर्व चक्रो की भांति चलाया जाएगा। इसअभियान में 0-5 वर्ष के 692595 बच्चों को पोलियों की अतिरिक्त खुराक पीलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए जनपद में कुल 1908 बूथों की स्थापना की गई है। साथ ही 5709 बूथ वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। छूटे बच्चों को 8 से 12 अप्रैल तक 1219 टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाया जाएगा। इस दौरान कुल 709656 आवासों को आच्छादित किया जाना है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आईएन तिवारी, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. आरएस सरोज, , जिला पुरुष चिकित्सालय के सीएमएस डा. एसके पांडेय, डा. संदीप सिंह, डा. पवन कुमार तिवारी, एसएमओ, डब्लूएचओ यूनिट रेनू सिंह, डीएमसी यूनिसेफ प्रवीण पाठक, अर्बन कोअडिनेटर नोडल अधिकारी पल्स पोलियो शेख अब्जाद, वीसीसीएम, यूएनडीपी एवं राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed