फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक सप्ताह से गायब भाई के मिलते ही छलक पड़ी आंखें

एक सप्ताह से गायब भाई के मिलते ही छलक पड़ी आंखें

Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से गायब भाई के मिलते ही छलक पड़ी आंखें

विज्ञापन
बदलापुर। एक सप्ताह पहले टाटा जमशेदपुर झारखंड स्थित अपने आवास से गायब सलीम जफर से रविवार को बदलापुर में मुलाकात होते ही भाई खुर्शीद आलम तथा शेख मोहम्मद इस्लाम की आंखे भर गयीं। भाइयों का मिलन देख कर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सलीम जफर (27) जमशेदपुर में चूड़ी की दुकान लगा कर परिवार का भरणपोषण करता था। पिछले रविवार को वह घर से किसी से मिलने की बात कह कर घर से निकला था। जब वह रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिन्ता सताने लगी। लोग उसको अपने रिश्तेदारों के यहां ढूढ़ना शुरू किए। किन्तु उसका कहीं अता पता नहीं चला। रविवार को अखिल ब्राम्हण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय अपनी कमेटी के आशीष तिवारी, आदर्श उपाध्याय के साथ बदलापुर में मौजूद थे। टीम ने एक व्यक्ति को देख कर उससे पूंछ ताछ किया किंतु वह कुछ बता नहीं पाया। उसके जेब से मिली आइडी पर ब्राम्हण प्रतिष्ठान के लोगों ने जमशेदपुर के एक कांग्रेसी नेता शहनवाज को उसके टेलीफोन पर सूचना दिया। शहनवाज ने उसके घर वालों को उसके मिलने की सूचना दिया। सूचना मिलते ही भाई खुर्शीद आलम तथा शेख इस्लाम बदलापुर पहुंच कर अखिल ब्राम्हण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय के पास बैठे भाई को देख उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ देर बाद खुर्शीद आलम तथा शेख इस्लाम अपने भाई जफर को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed