{"_id":"5c8fe938bdec2214283620ce","slug":"21552935224-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले हैं 450 बूथों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले हैं 450 बूथों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2017 में जनपद में 450 बूथ ऐसे थे, जिसमें सबसे कम मतदान का प्रतिशत रहा। इन बूथों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर जिम्मेदारी भी दे दी गई है।
जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वोटरों को मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कुल तीन हजार 41 चुनाव पाठशाला, 255 इंटर कालेजों व 193 डिग्री कालेजों में साक्षरता निर्वाचन क्लब का गठन करके मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं चुनाव आयोग ने ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने का निर्देश दिया है, जिस पर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत सबसे कम रहा है। इसके क्रम में जिले के हर विधानसभा में 50-50 बूथों का चयन किया गया है। जिस पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बदलापुर : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र 364 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथों पर मतदाता प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज, बदलापुर तथा बक्शा को पत्र लिखा है। जिसमें यह निर्देश दिया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 में 50 बूथों पर मतदान का प्रतिशत औसत से कम पाया गया है। इस दशा में उन बूथों से संबंधित प्रधानाध्यापक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रत्येक दिवस में शपथ दिलाएं। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा शिक्षकों द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु रोज रैली निकालें।