{"_id":"5c8e96babdec2214476323ec","slug":"21552848570-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21200 युवा पहली बार करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21200 युवा पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों में 21 हजार 200 युवा पहली बार मतदान करेंगे। 18-19 के इन नौजवानों का वोट निर्णायक होगा लेकिन उनके मन की थाह लगा पाना राजनीतिक दल के नेताओं के लिए चुनौती बना हुआ है। जौनपुर जिले में कुल 32 लाख 17 हजार मतदाता हैं। इसमें जौनपुर सदर और मछलीशहर सीटों के वोटर शामिल हैं। इसके अलावा मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में वाराणसी जिले का पिंडरा विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने जनवरी माह में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। इनमें मतदाताओं के नाम व पता संशोधन से लेकर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत करीब 25 हजार युवाओं ने वोटर कार्ड बनवाए हैं। इनमें 18-19 वर्ष 21 हजार दो सौ युवा भी शामिल हैं। एक जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के मुताबिक जिले की 1509334 महिला और 1707523 पुरूष मतदाता हैं। इसके अलावा 144 ट्रांसजेंडर वोटर भी हैं। इस तरह कुल फरवरी तक मतदाताओं की संख्या 32 लाख 17 हजार थी। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा जोश में है। अभी भी वोटर बनने के लिए तकरीबन एक हजार 173 युवाओं ने आवेदन कर रखा है। ऐसे में इनकी संख्या चुनाव आते आते बढ़ जाएगी। युवा चुनाव का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अच्छे प्रतिनिधियों को चुनना चाहते हैं। किन्नर मतदाताओं पर गौर करें तो पिछले विधानसभा वर्ष 2017 के चुनाव में उनकी संख्या 119 थी जो बढ़कर अब 144 हो गई है। 17 हजार 427 मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। जबकि 20 हजार 905 मतदाताओं की 2017 विधानसभा चुनाव के बाद मौत हो चुकी है।
युवा मतदाताओं का विवरण
जौनपुर। 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं पर गौर करें तो बदलापुर में 1899, शाहगंज में 3317, जौनपुर में 1786, मल्हनी में 2161, मुंगराबादशाहपुर में 2690, मछलीशहर में 2939, मड़ियाहूं में 2012, जफराबाद में 1993, केराकत में 2403 युवा मतदाता शामिल हैं। कुछ मिलाकर 21 हजार 200 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।