फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विकसित देशों की तुलना में भारत में सड़क दुर्घटना अधिक: एआरटीओ

विकसित देशों की तुलना में भारत में सड़क दुर्घटना अधिक: एआरटीओ

Sat, 16 Mar 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
विकसित देशों की तुलना में भारत में सड़क दुर्घटना अधिक: एआरटीओ
मुंगराबादशाहपुर। नगर के हिंदू इंटर कॉलेज में मानव सेवा कल्याण संस्थान द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एआरटीओ उदयवीर सिंह ने कहा कि विकसित देशों की तुलना में विकासशील देशों में दुर्घटना अधिक होती है। क्योंकि हम यातायात नियमों को लेकर जागरूक नहीं है। हमें जागरूक होने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कई यातायात नियमों को हम जानने के बाद भी अपने आदत में नहीं ला पाते। जिसकी वजह से हम बड़ी दुर्घटना का शिकार होते हैं। जौनपुर जिले में एक साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो 372 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। 33 हजार लोग घायल होते हैं। पूरे भारत में तीन वर्ष का रिकॉर्ड देखा जाए तो सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हुई और पांच लाख लोग घायल होते हैं। देश में हो रहे सड़क दुर्घटना दर को कम करना है। जिसके लिए कुशल चालकों का ट्रेनिंग व परीक्षण दोनों होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जौनपुर जिले के सिद्धीकपुर और वाराणसी में मोटर प्रशिक्षण संस्थान खुलने वाला है। साथ ही उपस्थित लोगों को कई यातायात प्रतीक चिन्ह की जानकारी दी। सड़क नियमों को बताते हुए कहा कि जितनी जिम्मेदारी सड़क पर वाहन चालक की होती है। उतनी ही सुरक्षा की जिम्मेदारी पैदल व साइकिल से चलने वाले लोगों की भी होती है। क्योंकि जीवन अनमोल है। इस मौके पर अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी, अमित सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed