{"_id":"5c7d66f6bdec22141b2b40bc","slug":"21551722230-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में दुर्व्यवस्था मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में दुर्व्यवस्था मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा ने सोमवार को खुटहन में शीतगृह में बनाए गए अस्थाई गोशाला की जांच की। इस दौरान गोशाला में दुर्व्यवस्था देख भड़क गए। साथ ही जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान गौ सेवक तैनात करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उक्त गोशाला में मरे तीन पशुओं को जेसीबी से दफनाया।
खुटहन में शीत गृह में बनाए गए अस्थाई गोशाला में क्षमता से अधिक पशु रखने और चारे पानी की सहीं व्यवस्था नहीं होने सहित तीन पशुओं के मरे होने आदि की शिकायत लोगों ने एसडीएम से की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा ने सोमवार को उक्त अस्थाई पशुशाला की जांच की। इस दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं मृत पड़े पशुओं को जेसीबी मशीन बुलाकर दफन कराए। पशुपालकों को इस पशुशाला में पशुओं को नहीं छोड़ने, बीडीओ को चारा व पानी की व्यवस्था ठीक करने और दो सोलर लाइट लगवाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पांच हजार रुपया गौ शाला में दिया।