फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विजय संकल्प रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विजय संकल्प रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली निकाली। बाइक रैली के माध्यम से जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ताकत व एकजुटता दिखाई, वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिला मुख्यालय पर राज्यमंत्री गिरी चंद यादव और शोभनाथ यादव की देखरेख में बीआरपी मैदान से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली कोतवाली, चौकिया, भकुरा, खेतासराय, मानीकला से कोइरीडीही पहुंची, जहां समापन हुआ। इस मौके पर गिरीश चंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने सरकार की उपलब्धियों का बताया। इस मौके पर आशीष गुप्त, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, रविंद्र मिश्र आदि मौजूद थे। मछलीशहर: विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में बेलवा बाजार से रैली निकाली गई। इस दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। रैली में मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि शामिल थे। केराकत: भाजपा विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में नार्मल स्कूल के मैदान से रैली निकली, जो जय गोपालगंज, देवकली, मुर्तजाबाद होते हुए मुफ्तीगंज बाजार में पहुंच कर समाप्त हो गई। इसमें रैली संयोजक डा. निपेन्द्र सिंह, राम प्रकाश दूबे, अखिलेश सिंह, अनिल पान्डेय, संजय पान्डेय, सदानंद राय, माधवानंद शुक्ल, राम चन्दर राय आदि उपस्थित रहे। खुटहन: ग्राम विकास इंटर कालेज से प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला के नेतृत्व में विजय संकल्प रैली निकली। इसमें अजीत प्रजापति, नरेन्द्र उपाध्याय, प्रेमचंद तिवारी, प्रदीप जायसवाल, अनुपम पंडित, राजन मिश्र, बेचन पांडेय, अमरनाथ मिश्रा, पंकज सिंह, विपिन तिवारी, उमेश सिंह आदि शामिल थे। शाहगंज: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकली। इसमें विनय सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, चिन्ताहरण शर्मा आदि मौजूद रहे। सुईथाकला: सांसद रामचरित्र निषाद के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान से रैली निकली, जो रामनगर, जमालापुर, गोपालापुर, रामपुर होते हुए सिधवन में जाकर समाप्त हुई। रैली में डा.अजय सिंह, यजुवेंद्र दुबे, अनीता रावत, शमशेर सिंह, डा. परमजीत सिंह, श्याम दत्त दुबे, चंदन केसरी, अखिल प्रताप सिंह, बनवारीलाल सेठ, राजेंद्र दुबे शामिल थे। बदलापुर: सांसद डा. केपी सिंह तथा विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में पंकज मिश्र, विनय सिंह, साहब लाल, सुरेश चौहान, अमित मिश्र , गंगा सिंह, जय कुमार सिंह, शिवम पाण्डेय, प्रदीप चतुर्वेदी आदि थे। सिकरारा: मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में नौपेड़वा से रैली निकाली गई। रैली में सुधाकर उपाध्याय, विपुल सिंह, शिव शंकर तिवारी, अजय मिश्र, अमर नाथ उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्र, चन्द्र भान सिंह आदि मौजूद रहे। जलालपुर: जफराबाद विधानसभा में विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें आरपी कुशवाहा, विनय कुमार सिंह अंकित पांडेय, आमोद सिंह रिंकू, धर्मराज सिंह, वृजनरायन दुबे, अनिल पांडेय, रणविजय सिंह, अनुपमा रॉय, शैलेंद्र सिंह, पंकज मिश्र, विपिन सिंह आदि रहे। बक्शा: जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। इसमें राजमणि सिंह, अरुण उपाध्याय, सुनील सिंह, प्रमोद यादव, शैलेंद्र दूबे, अवनीश दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, राजेश मिश्र, संजीव शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, संजय पाठक, विपुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed