फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीसीएस में तीन लोगों का हुआ चयन

पीसीएस में तीन लोगों का हुआ चयन

Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस में तीन लोगों का हुआ चयन

विज्ञापन
जौनपुर। यूपी पीसीएस परीक्षा में जिले के तीन और होनहारों ने अधिकारी पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। सिकरारा ब्लाक के बंसफा गांव निवासी किसान अशोक सिंह के पुत्र ध्रुवेश कुमार सिंह का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उन्हें आठवीं रैंक हासिल हुई है। वह वर्तमान में उद्यान निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। समसपुर खपरहां निवासी राहुल सिंह पुत्र अवधेश नारायण सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद हुआ। वर्तमान में वह उद्यान निरीक्षक पद पर प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं। सिकरारा क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक मुन्नीलाल के पुत्र विश्व बंधु गौतम का चयन जिला कोषाधिकारी के पद पर हुआ है। विश्वबंधु ने प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मानशाहपुर एवं इंटर तक आझु राय इंटर कॉलेज शेरवा से करने के बाद टीडी कॉलेज से स्नातक और परास्नातक इलाहाबाद विवि से किया। वर्तमान में वह समीक्षा अधिकारी के पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed