{"_id":"5c72df88bdec22739b06b2c8","slug":"21551032200-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रगतिशील समाज का आधार स्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रगतिशील समाज का आधार स्तंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने कहा कि शिक्षा प्रगतिशील समाज में मजबूत आधार स्तंभ होती है। शिक्षा के द्वारा ही समाज विकास करता है। प्रगतिशील व सभ्य समाज शिक्षा को सदैव विशेष महत्व देता रहा है। आज के परिवेश में अभिभावक सभी प्रकार के कष्ट सहते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है। जिससे उसके बच्चे का उज्ज्वल भविष्य हो। वह क्षेत्र के कोपा पतरही में मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल में होने के बावजूद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सफल होगा। विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव ने विद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि बच्चों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान विद्यालय द्वारा रखा जाएगा। अध्यक्षता फूलचंद यादव एवं संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुधीर यादव, राज बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर सिंह, महेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, धीरू सिंह, छोटेलाल यादव, राहुल यादव आदि उपस्थित थे।