{"_id":"5c30fdf0bdec22570f348ab8","slug":"21546714608-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय घात से बचने के लिए करना होगा जीवन शैली में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय घात से बचने के लिए करना होगा जीवन शैली में बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर और अपैक्स हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को शिफा क्लिनिक सिपाह पर निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें ह्रदय एवं कैंसर के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही नि:शुल्क दवा का वितरण किया।
डा. कमर अब्बास ने कहा की वर्तमान समय में जिस प्रकार से भागदौड़ भरी जीवनशैली से लोगों का सामना हो रहा है। उसकी वजह से उतपन्न हुए तनाव के कारण एक बड़ी जनसंख्या हृदय रोग से पीड़ित होती जा रही है। इससे बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना बेहद आवश्यक है। शिविर में वाराणसी से आये हुए चिकित्सकों ने कहा की हृदय रोग के मरीजों को जाड़े में अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। जाड़े में हृदया घात की संख्या में इजाफा हो जाता है। इससे बचने के लिए इस मौसम में नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा लिखी हुई दवाई को नियमित रूप से लेते रहना चाहिए । इस शिविर में 132 मरीजों ने अपना जाँच कराया और शिविर के माध्यम से लाभान्वित हुए। अंत में रोटरी क्लब के सचिव जयकिशन साहू ने आए हुए सभी आगंतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संजय जैसवाल ,रविकांत जायसवाल , शिवांशु श्रीवास्तव, अविषेक गुप्ता, शम्मी ,सुजीत श्रीवास्तव ,रवि चौधरी, शशांक सिंह व अमित कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।