{"_id":"5b616ca5e5519ff43f4fe6730e72d815","slug":"21-hours-jams-lumbini-duddhi-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 घंटे जाम रहा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 घंटे जाम रहा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
मछरहट्टा के समीप बीच सड़क पर कमानी टूटने के कारण बालू लदा ट्रक फंस गया। इसके चलते लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर तकरीबन 21 घंटे तक भीषण जाम की चपेट में रहा।
छोटे वाहन तो जैसे-तैसे निकल गए, लेकिन ट्रक, बस आदि बड़े वाहनों की कतार लगती चली गई। बार-बार वाहनों की आवाजाही के चलते पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने से थोड़ी देर के बाद छोटे वाहनों का आवागमन भी ठप हो गया।
इसके चलते दोनों तरफ वाहनों का रेला लग गया। ट्रक मरम्मत के बाद रविवार को दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ।
शनिवार को शाम करीब पांच बजे मिर्जापुर से बालू लादकर शाहगंज जा रहे ट्रक में खेतासराय में मछरहट्टा के समीप
खराबी आ गई। ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सड़क की पटरी से होकर कुछ छोटे वाहन निकल रहे थे, लेकिन वाहनों की बराबर आवाजाही से थोड़ी देर के बाद पटरी भी धंस गई।
विज्ञापन
इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। इसके बाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई और यात्री झेल गए। कई वाहन चालक जो क्षेत्र से परिचित थे, उन्हें रास्ता बदलकर निकलना पड़ा।
बड़े वाहन फंसे रहे। यह स्थिति पूरी रात बनी रही। सुबह स्थिति और बिगड़ गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर खेतासराय पुलिस भी पहुंच गई।
व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने भी प्रयास किया, लेकिन यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। इस दौरान ट्रक मरम्मत का काम चलता रहा।
रविवार को दोपहर दो बजे के आसपास ट्रक की मरम्मत कराए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।