फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं

इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं

Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं
जौनपुर। मौलाना डा. कल्बे रजा ग्वालियर ने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। बल्कि इंसानियत को बचाने के लिये इस्लाम ने अपना खून देने का हुक्म दिया गया है। लेकिन आज कुछ लोग इस्लाम को बदनाम करने के लिए बेगुनाहों का खून बहा रहे है। उनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है। शहर के मोहल्ला रिजवी खां में आयोजित मजलिस में उन्होंने सभी से मानवता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रसूले ख़ुदा हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा (स.अ) के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियों के साथ शहादत दे कर यह पैगाम पूरी दुनियां को दिया था। आज जो इस्लाम जिंदा है, वो अहलेबैत की कुर्बानियों की देन है। ऐसे में हम सब को उनके बताइए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इसके पूर्व मिर्जा जफर हुसैन के फूल की मजलिस मौलाना महफुजूल हसन खां ने पढ़ी और इस्लाम को बचाने के लिये इमाम की कुर्बानी पर प्रकाश डाला। अंजुमन अजा ए अहलेबैत सिपाह ने नौहाख्वानी व सीनाजनी किया। इस मौके पर एमएम मासूम, तहसीन शाहिद, शोएब जैदी, मौलाना बाक़र मेंहदी सहित अन्य लोग मौजूद थे। शहर में आयोजित मजलिस में बोल रहे थे। डा. मेहर अब्बास ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed