फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साढ़े चार साल बाद भी आदर्श बनने की उम्मीद में है आरा गांव ..

साढ़े चार साल बाद भी आदर्श बनने की उम्मीद में है आरा गांव ..

Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार साल बाद भी आदर्श बनने की उम्मीद में है आरा गांव ..

विज्ञापन

गौराबादशाहपुर। जब जिले के खुले में शौचमुक्त करने की कोशिश चल रही है तब एक ऐसा गांव भी है जहां 34 फीसदी घरों में शौचालय ही नहीं है। और यह गांव सांसद आदर्श ग्राम है। करंजाकला विकास खंड के आरा गांव को मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद ने वर्ष 2014 में गोद लिया था और चार साल में गांव ओडीएफ तक नहीं हो पाया। आवास, पेयजल, संपर्क मार्ग, पेंशन का भी हाल ठीक नहीं है।
सांसद के प्रयास से पेयजल के लिए इस गांव में 45 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। 10 सोलर लाइट और इतने ही इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत गांव के सभी पुरवों में भी बिजली पहुंचा दी गई है। पोखरा, राजपतिनगर, तेलीया का इनारा आदि पुरवों में को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। गांव से होकर गुजरने वाले आरा बर्रा पिच मार्ग की दोनों पटरियों पर कचरे का अंबार लगा है। सड़क पर जगह-जगह जल भराव होता है। लोगों के घरों का पानी सड़क पर ही बहता रहता है।
विज्ञापन

आठ हजार की आबादी वाले आरा गांव में 720 परिवार रहते हैं, जिनमें 220 घरों में शौचालय था। आदर्श गांव घोषित होने के बाद 150 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया। हाल ही में 100 शौचालय के लिए पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा गया है। इसके बावजूद 250 परिवारों के पास शौचालय नहीं है। गांव के 54 परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है लेकिन दो सौ लोग आवास के इंतजार में हैं। इनमें ऐसे लोग भी हैं, जो टूटे छप्पर तले गुजारा कर रहे हैं। 23 को वृद्धा, 15 को विधवा और छह लोगो को विकलांग पेशन मिल रही है। विधवा पेंशन के लिए 20, वृद्धा के लिए 100 और 17 विकलांग को पेंशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आदर्श गांव घोषित होने से पहले इसी गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा थी जो तीन किलोमीटर दूर बिछलापुर स्थानांतरित हो गई। गांव में उप डाकघर, पशु चिकित्सालय भवन, होम्योपैथिक चिकित्सालय है। सामुदायिक भवन में मनबढ़ भूसा रखते हैं। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगे तीन हैंडपंप में दो खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श गांव घोषित होने पर लोगों ने सांसद का भव्य स्वागत किया था। अरुण राय कहते है कि वादे बहुत किए गए थे लेकिन काम नहीं हुआ। मंगरु राम को शिकायत है कि सांसद ने सोलर लाइट और हैंडपंप भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जबकि रोहित राजभर का कहना है कि कई ऐसे पुरवों का संपर्क मार्ग ही नहीं है तगो किस बात का आदर्श गांव। ग्राम प्रधान गायत्री पाठक मानती हैं कि गांव का ठीक से विकास नहीं हुआ।

कोट:
सांसद निधि से गांव में 10 सोलर लाइट और इतनी ही इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाए हैं। पेयजल के लिए ओवरहेडटैंक का निर्माण हो रहा है। जिसे पूरा होने पर पूरे गांव में पेजयल की आपूर्ति हो सकेगी।
रामचरित्र निषाद
सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed