जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय मे ंआयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने सपा व बसपा के बूथ के अध्यक्षों को आपसी तालमेल बनाकर बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति के तहत काम करने की अपील की। साथ ही एक वोट न बटने पाए, एक वोट न घटने पाए अभियान को सफल करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा की जिले की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करना हमारा लक्ष्य है। विधानसभा के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि सपा और बसपा के बूथ अध्यक्ष तालमेल बनाकर बूथ जीतो चुनाव जीतो में जी जान से लग जाए। भाजपा फिर से झूठ का सहारा लेकर मतदाता को बहकाने का काम में लगी है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नारे एक वोट न बटने पाए, एक वोट न घटने पाए के साथ आप लोग अपने गांव-गांव जाकर भाजपा के झूठ को बेनकाब करें। इस मौके पर कांग्रेस के नेता सैयद मोहम्मद मुश्फिक ने अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं राना यादव को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का सचिव बनाए जाने पर माला पहनाकर स्वागत उनका स्वागत किया गया। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन साह ने किया। बैठक में पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, यसवंता यादव, राकेश मौर्या, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, सोचनराम विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, अजय त्रिपाठी, श्याम नरायन बिंद, सैयद आरिफ, सुशील श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, प्रिशू यादव, डा. लक्ष्मी कांत यादव, माला शुक्ला, राजेंद्र यादव, राजदेव यादव, आलोक यादव, राजदेव पाल आदि रहे।