फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Thu, 28 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बेहतर प्रोजेक्ट बनाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लखेसर में बुधवार को बाल-विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में विभिन्न प्रकार प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी में लगाया। प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आईसीटी के जिला समन्वयक सुरेश पांडेय ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा पेश किए गए क्रियाशील एवं अक्रियाशील मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि अब परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी विज्ञान के साथ चलना सीख गए हैं। उन्होंने बेहतर मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने अभिभावकों से बच्चों को प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने का अपील किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर संकुल प्रभारी सीमा उपाध्याय, प्रधान निशा तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रमेश यादव, शिवम सिंह, अरविन्द यादव, हीरालाल यादव,सूर्यलाल,चंद्रप्रकाश,सखाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed