फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरकारी डाक्टरों पर फर्जी मेडिकल बनाने का वाद दर्ज

सरकारी डाक्टरों पर फर्जी मेडिकल बनाने का वाद दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सरकारी डाक्टरों पर फर्जी मेडिकल बनाने का वाद दर्ज

विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज थानाक्षेत्र के मारपीट के एक मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ सरकारी डाक्टरों की मिली भगत से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।कोर्ट ने डॉक्टरों समेत छह आरोपियों पर वाद दर्ज कर थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब किया है।

महाराजगंज थानाक्षेत्र के नाहरपुर निवासी अनिल पटेल ने अधिवक्ता बृजेश पटेल के माध्यम से कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया है कि बीते 9 जनवरी को विपक्षी संजय कुमार दुबे से कहासुनी हुई थी।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।दोनों पक्ष सीएचसी महराजगंज से मेडिकल कराकर जिला अस्पताल रेफर हुए थे।9 जनवरी को सीएचसी की मेडिकल रिपोर्ट में संजय को तीन चोटें दर्शायी गयी थी।जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के रिपोर्ट से भी होती है।लेकिन विपक्षी ने जिला अस्पताल व सीएचसी के डॉक्टरों व कर्मचारियों को साजिश में लेकर उसे गंभीर मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से दिनांक 9 जनवरी की मूल मेडिकल रिपोर्ट में फर्जी व कूटरचित ढंग से गम्भीर चोट दर्शा दी गई। इस प्रकार चोटों की संख्या तीन के जगह चार कर दी गई। वादी ने सीएचसी महराजगंज पर तैनात डॉक्टर ओमकार भारती, जिला अस्पताल के डाक्टर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed