{"_id":"61c0cd18cf73950167365133","slug":"2-lakh-snatched-from-bank-friend-jaunpur-news-vns629056866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से दो लाख की छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र से दो लाख की छिनैती
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक मित्र से दो लाख 20 हजार रुपये की छिनैती कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शुभम तोडी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई है।
जलालपुर के राजेपुर गांव निवासी राकेश कुमार मौर्य पुत्र राममूरत मौर्य यूनियन बैंक नेहरूनगर कल्याणपुर में बैंकमित्र हैं। वह सोमवार को बैंक से दो लाख 20 हजार रुपये निकाल कर अपने सेंटर पर जा रहे थे। वह जैसे ही बहरीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक से दो बदमाश पहुंचे और राकेश की बाइक पर पैर से मारकर गिरा दिया। राकेश सड़क के बगल के गड्ढे में गिर गया। राकेश बैग लेकर भागने लगा। बदमाशों ने जब उसका पीछा किया तो उसने बैग को एक आलू के खेत में फेंककर भागने लगा लेकिन बदमाश बैग देख लिए और उसे लेकर राजेपुर की तरफ भाग निकले। बैग में दो लाख 20 हजार रुपये सहित अन्य कागजात भी थे। राकेश ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही एसआई मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर केराकत सीओ शुभम तोडी भी पहुंच गए। वे राकेश को लेकर यूनियन बैंक आए। जहां पर घंटों सीसी कैमरा को आगे पीछे करके देखा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जलालपुर विजय शंकर ने बताया कि पीडि़त का अपने भाइयों से पैसे के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हुआ था। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।