फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शोभा यात्रा

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शोभा यात्रा

Mon, 08 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शोभा यात्रा
जौनपुर। हिंदू नववर्ष पर हिंदू युवा वाहिनी ने भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगर का भ्रमण किया। शहर के गांधी तिराहा से शुरू हुई शोभा यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करने के बाद कोतवाली पहुंच कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीष सिंह ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बड़े गौरव का है। आज के दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरूआत हो रही है। हम सभी को मिलकर इन दिन का भव्य स्वागत करना चाहिए। इससे पहले शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान राम की आरती उतारी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कार्यालय का भी उद्घाटन किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे के साथ श्रीश मोदनवाल, विपिन दुबे, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह, अनिल प्रजापति, कृष्ण कुमार सिंह, विशाल सिंह, अरविंद साही, राम सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed