{"_id":"5c7d69e4bdec221446317299","slug":"191551722980-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने भूमिहीन किसानों और बेरोजगारों को कुछ नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने भूमिहीन किसानों और बेरोजगारों को कुछ नहीं दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय (जौनपुर)। सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि सरकार ने भूमिहीन किसानों और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। बेरोजगार आज भी रोजी रोटी के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं। सरकार वादाखिलाफी करके जनता को गुमराह कर रही है। वह सोमवार को मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों और अमीरों के लिए काम कर रहे है। सरकार कुछ किसानों के खाते में दो हजार रुपये चुनाव से पहले भेज कर उन्हें बेवकूफ बना रही है। सरकार ने भूमिहीन और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नही किया है। उन्होंने कहा कि सरकार राजकीय विद्यालयों की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है, लेकिन नियुक्ति नहीं हो रही है। इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ऋषभ, अंश, राज, किशन, साक्षी, मुस्कान, तनु ने कौव्वाली व स्वागत गीत आर्या खुशी श्वेता व डांस नंदनी आर्यांश राज नन्दनी ने प्रस्तुत किया। संचालन महेश यादव ने किया। अध्यक्षता गुफरान ने किया। इस मौके पर सैयद उरूज, रामपलट राजभर, राम किशुन, नोमान, सेराज, रामानन्द, इंद्रेश गुड्डू, सतीश यादव, रोहित, विराट यादव उपस्थित रहे। आभार डा. अशोक यादव ने जताया।