{"_id":"5cb4ce5ebdec221454121b98","slug":"181555353182-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिसर में बीएड परीक्षार्थियों की लगी रही भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिसर में बीएड परीक्षार्थियों की लगी रही भारी भीड़
Tue, 16 Apr 2019 10:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की लगी रही भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रोडवेज परिसर में लगी रही। बसों के कम होने से परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बसों के रोडवेज परिसर में घुसते ही परीक्षार्थियों का हुजुम दौड़ पड़ता था। जब उन्को यह मालूम पड़ता था कि बस उनके गंतव्य को नहीं जाएगी तो वे मायूस होकर पीछे हो जाते थे। वहीं बस में से यात्रियों को भी उतरने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 93 बसों का विभिन्न मांर्गो पर संचालन होता है। लेकिन पिछले दिनों 41 बसों के चुनाव में चले जाने के कारण बसे कम हो गई हैं। जिसके कारण इस समय डिपो से मात्र 52 बसों का संचालन किया जा रहा है।उधर सोमवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा देने के लिए जिले में काफी संख्या में परीक्षार्थी आए थे।
विज्ञापन
शाम के समय बीएड की परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों का हुजुम परीक्षा केंद्रो से एक साथ निकला। इसके बाद भारी मात्रा में परीक्षार्थी अपने घर जाने के लिए रोडवेज डिपो में पहुंचे। लेकिन बसों के कम रहने से उनको काफी इंतजार के बाद बसें मिल पा रही थी।
विज्ञापन
हालत यह थी रोडवेज डिपों में जैसे ही बस आती थी। वैसे ही परीक्षार्थियों की भीड़ बस की तरफ दौड़ पड़ता था। जिससे बसें परीक्षार्थियों से पूरा भर जाती थी। इतना ही नहीं गेट तक परीक्षार्थियों से बस भर जाती थी। वहीं यात्री बसों में नहीं चढ़ पाते थे।
93 बसों में से 41 बसें चुनाव में चली गई है। जिसके कारण मात्र 52 बसें बची हैं। जिसका संचालन किया जा रहा है। बसों के कम होने से रोडवेज परिसर में परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही।