{"_id":"5c7d6b96bdec2213e648dca1","slug":"181551723414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बारात की जगह-जगह उतारी गई आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बारात की जगह-जगह उतारी गई आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। क्षेत्र के पंचमुखेश्वर महादेव भवानीपुर सूरापुर से भोलेनाथ की बरात सजधज के साथ निकाली गई। ढोल, नगाड़ा, डीजे और बैंड बाजा की धुन पर लोग नाचते चल रहे थे। शिव बारात में हाथी, घोड़ा, ऊंट से सजी बरात में जगह-जगह कलाकारों ने शिव तांडव, शिव-पार्वती, व राधा- कृष्ण की लीला प्रस्तुत की।
पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से बरात निकली तो उसका जगह-जगह स्वागत किया गया। छतों से महिलाओं ने फूलों की बारिश की। जगह-जगह आरती उतारी गई। व्यवसायियों ने जगह-जगह बरातियों को जलपान कराया। विजेथुआ रोड पर श्रद्धा पूजा समिति रवि प्रकाश बरनवाल, अजय उपाध्याय, रमेश अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, अजीत मौर्या, अतुल अग्रहरि, सिकंदर मौर्या आदि, व सुनील चौरसिया, कमलेश मोदनवाल, अंजनी बरनवाल आदि मुड़िला रोड पर राजेश गुप्ता, अखिलेश सोनी, विनोद वर्मा, संतोष अग्रहरि आदि व शाहगंज रोड पर राजेश गुप्ता, मोतीलाल चौरसिया आदि ने स्वागत किया। महाशिवरात्रि पर भक्तों ने देवाधिदेव के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों ने उनको प्रिय बेर, धतूरा, भांग, गन्ना, जौ, पान,अबीर, मदार, बेल पत्र चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। बरात की व्यवस्था में जयप्रकाश मोदनवाल लालू, सुरेश गुप्ता,सुधीर बरनवाल, मनोज बरनवाल, गणेश सोनी, बब्लू बरनवाल, पवन सोनी, विनय अग्रहरि, जेपी अग्रहरि, गोविन्दा सोनी, नीरज मोदनवाल ने संभाली। उधर, नेवढ़िया क्षेत्र के नोनौटी गांव में लोक गायक विनय सैनी व प्रिया दुबे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की। राजेश दुबे, मुकुंद दुबे, मनोज दुबे, लालमन दुबे, वकील दुबे, विनय दुबे, अजय दुबे, श्यामलाल यादव, बाले दुबे, अनिल दुबे आदि उपस्थिति रहे। मंदिर के पुजारी जैनाथ दुबे ने आभार व्यक्त किया।