फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को किया याद

पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को किया याद

Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को किया याद

विज्ञापन
जौनपुर।पुलवामा में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों व अन्य सैनिकों की शहादत की याद में सामाजिक संस्था जन-गण-मन द्वारा शनिवार की रात अशोक टाकिज के परिसर में दो शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें रिद्म डांस फैक्ट्री, नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे व वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली अंकिता वाजपेयी ने अपनी प्रस्तुति पेश कर पूरे माहौल को देश भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रगान से किया गया।इसके बाद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही पूर्व सांसद स्व. कमला सिंह की स्मृति को याद करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि आज पूरा देश एक साथ खड़ा है । जिससे न सिर्फ पाकिस्तान में हड़कम्प मचा है। बल्कि हमारे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ा हुआ है। जिस तरह देश में सभी समुदाय के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ी है। उससे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज पाकिस्तान विश्व में अलग-थलग हो गया है और उसकी सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ गई। विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि देश का हर एक नागरिक आज सैनिकों के सम्मान के लिए खड़ा है। उद्योगपति विजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से आज पूरा देश एक है । उससे हम सभी को प्रेरणा देने की जरूरत है। उससे पाकिस्तान में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसपा के वरिष्ठ नेता उद्योगपति अशोक सिंह ने कहा कि आज पूरे देश का मान जिस तरह से हमारे सैनिकों ने बढ़ाया है। उसकी पूरी दुनिया कायल हो गई है। मैं शहीद के परिवारवालों के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। आयोजक संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे युवाओं में देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करते है। इसी उद्देश्य से संस्था ने दो दिवसीय इस कार्यक्रम को आयोजित कर राष्ट्र के नाम समर्पित किया है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजीव यादव व हसनैन कमर दीपू ने किया। इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर, सुधांशू सिंह, सतीश सिंह, लालजी यादव, डा. ब्रजेश यदुवंशी, मौलाना कारी जिया, इरशाद मंसूरी, शबी हैदर सदफ, फैसल हसन तबरेज, रिजवान हैदर राजा, आजम जैदी, महिला समिति की अध्यक्ष देवेंदर कौर, विजय लक्ष्मी यादव, डा. तसनीम फात्मा, तसनीम जैदी, अंजू पाठक, प्रियंका सिंह रघुवंशी, आकांक्षा द्विवेदी, शालू सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, शकील मुमताज, लाडले जैदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed