{"_id":"5c719682bdec224bc54ab092","slug":"181550947970-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर होगा प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत करेंगे। इसका सीधा प्रसारण जनपद में जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी ब्लाकों, तहसील व जिला मुख्यालय पर किसानों को योजना का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारीने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराना सुनिश्चित कराएं। सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। 11.00 बजे से 11.30 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री की मन की बात का प्रसारण और11.30 बजे से 12.30 बजे तक गोरखपुर से योजना के राष्ट्रीय लांच का सीधा प्रसारण लोगो को दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह, तहसील परिसर एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया जाएगा। वहीं जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनपद में कोतवाली चौराहे पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ जिले में छह लाख से अधिक कृषकों को मिलेगा। अब तक तीन लाख कृषकों को चिह्नित करके व उनका विवरण पीएम किसान पोर्टल फीड किया गया है।