फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   180 women who proved their talent in various fields honored

Jaunpur News: विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली 180 महिलाएं सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
180 women who proved their talent in various fields honored
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिले के शैक्षणिक संस्थानों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली 180 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एडूलीडर्स यूपी व बेसिक शिक्षा जौनपुर के बैनर तले मिशन शक्ति कार्यशाला एवं एडू लीडर्स यूपी सम्मान समारोह का आयोजन टीडीपीजी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, अति विशिष्ट अतिथि प्राचार्य तिलकधारी महाविद्यालय डॉ.आलोक सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर किया। स्वागत गीत ऋचा सिंह व स्वागत भाषण एडूलीडर्स की जिला संयोजिका डॉ.ऊषा सिंह ने किया। प्राथमिक विद्यालय चकताली व कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने करीब अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें प्रशासन से श्वेता सिंह, वीर वधू सरोज सिंह, अधिवक्ता आश्रुति सिंह, राजनीति से रागिनी सिंह, समाज सेवा क्षेत्र से विमला सिंह, रसोइया मीना गौड़, अभिभावक सुनीता यादव, छात्रा रेशमा यादव सहित बेसिक शिक्षा के क्षेत्र से करीब 80 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा नेता रामसूरत मौर्य, डीसी ट्रेनिंग विशाल उपाध्याय , डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, प्रोफेसर अजय दुबे, डॉक्टर सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन रिचा सिंह व मनीषी श्रीवास्तव ने किया। आभार डाॅ.उषा सिंह ने व्यक्त किया।

महराजगंज : क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सौहार्द फेलो व सागर सोसाइटी व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उपस्थित बालिकाओं व उनके अभिभावक, माताओं व विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा गीत संगीत, नाटक, भाषण व डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सौहार्द फेलो डा.शेरबहादुर ने बताया कि आज घर या देश की चमक और महक महिलाओं से है। इस मौके विद्यालय की वार्डन पूनम अग्रहरि, शिक्षक रुचि पांडेय, शिक्षक अंजू सिंह, शिक्षक राजमती, शिक्षक रश्मि, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed