फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.80 lakh metric tons of paddy will be purchased at 147 centers

Jaunpur News: 147 केंद्रों पर 1.80 लाख मीट्रिक टन धान की होगी खरीद

Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh metric tons of paddy will be purchased at 147 centers
जौनपुर। जिले में धान के खरीद का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए 147 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। अब तक आठ हजार किसानों ने पंजीयन करा लिया है। एक नवंबर से खरीद शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में इस साल एक लाख 48 हजार 158 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। इसमें चार लाख 95 हजार 658 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकें इसके लिए 147 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। इन केंद्रों पर किसान आसानी से धान बेंच सकते हैं। शासन की ओर से एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। बीते साल 142 केंद्रों पर एक लाख 62 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस साल बारिश नहीं होने पर फसल की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इस माह लगातार चार-पांच दिन बारिश होने से फसल ठीक होने लगी है। इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। सरकार ने एमएसपी पर धान की बिक्री करने के लिए किसानों का पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया। अभी तक तक आठ हजार किसान अपना पंजीयन करा चुके है।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से होगा लाभ :-
जिला विपणन विभाग ने बताया कि इस साल सामान्य धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि की गई है। अब दो हजार 183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सामान्य धान, जबकि ग्रेड-ए धान दो हजार 203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी क्रय केंद्रों से खरीद की जाएगी। इस कदम का मकसद किसानों को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी आमदनी बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारी की जा रही है, इसके लिए 147 केंद्र बना दिए गए हैं। अब तक आठ हजार किसान पंजीयन करा चुके हैं। एक लाख 80 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। एक नवंबर से खरीद शुरू करा दी जाएगी। -एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed