फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   18 colleges could not submit the examination form uproar

18 कालेजों का नहीं जमा हो पाया परीक्षा फार्म हंगामा

Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
18 colleges could not submit the examination form uproar
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े 18 कालेजों के परीक्षा फॉर्म नहीं जमा हो पाया है। जिसके लिए कालेज प्रबंधकों व छात्रों ने परीक्षा विभाग में हंगामा खड़ा कर दिया। परीक्षा फार्म नहीं जमा होने से हजारों छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। परीक्षा फार्म नहीं जमा हो पाने से छात्रों का भविष्य अधर में हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो गई। परीक्षाएं तीन पाली में शुरू हुई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म और शुल्क स्वीकार नहीं किया है। परीक्षा फार्म जमा नहीं करा पाने वाले कालेजों में जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ के करीब 18 कालेज हैं।जिसमें कुल दस हजार से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया तो कालेज संचालक बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय को दर्जनों की संख्या में छात्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में पहुंच कर हंगामा खडा कर दिए। परीक्षा विभाग ने यह कहकर टाल दिया कि कालेजों की गलती के चलते उनका फार्म नहीं जमा हो पाया है। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने सभी कॉलेज के प्रबंधक और केंद्र अध्यक्षों को बताया कि जिन कालेजों का परीक्षा शुल्क नहीं जमा हुआ, उनके छात्रों को किसी भी कीमत पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे छात्रों में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed