{"_id":"5ec01b658ebc3e90ab20b66b","slug":"1759-thermal-screening-of-foreigners-samples-taken-of-three-jaunpur-news-vns52525187","type":"story","status":"publish","title_hn":"1759 परदेशियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, तीन का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1759 परदेशियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, तीन का लिया सैंपल
मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पर शनिवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्स
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जौनपुर। मुंबई, दिल्ली, गुजरात समेत अन्य महानगरों से आने वाले 1759 परदेसियों की शनिवार को विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। महराजगंज सीएचसी पर जांच के दौरान तीन लोगों का तापमान सामान्य से अधिक मिलने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। बाकी लोगों को तापमान सामान्य मिलने पर होम क्वारंटीन की हिदायत के साथ घर भेज दिया गया। महराजगंज: महानगरों से आने वाले 550 परदेसियों की महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी से डॉ. केके निगम व डॉ रमेश की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन के निर्देश के साथ घर भेज दिया। तीन का तापमान अधिक मिलने पर उन्हें जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेज दिया गया। मुफ्तीगंज: गोबर्धन इंटर कालेज में सीएचसी के अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव के साथ स्वास्थ्य टीम ने कुल 659 परदेसियों की थमल स्क्रीनिंग की। सभी का तापमान सामान्य पाया गया। मुंगराबादशाहपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर 550 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।